ऋषिकेश : वर्तमान में राजनीति का हॉट केंद्र बने ऋषिकेश से एक बड़ा खुलाशा हुआ है । यहाँ निर्दलीय उठे प्रत्याशियों ने आरोप लगाया है कि ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से रह रहे स्थाई निवासियों के कई परिवारों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिये गये है ।
ऋषिकेश के वार्ड संख्या 20 गंगानगर से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम गुसाईं ने बताया कि अकेले ही नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 20 गंगानगर में ही गंगा नगर क्षेत्र में 15 वर्षों से भी अधिक समय से रहने वाले स्थाई निवासियों के नाम वोटर लिस्ट से हटवा दिये गये हैं।
ये सभी परिवार विगत 15 वर्षों से अधिक सालों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है , अचानक इस बार लगभग 60 से भी अधिक परिवार के लगभग 300-400 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं है ।पूनम गुसाईं ने आरोप लगाया कि गंगानगर में अन्य वार्डों के नाम जोड़े गये है जो सम्भवतः फर्जी वोटर हो सकते है ।
ऋषिकेश संघर्ष समिति, भू कानून मूल निवास संघर्ष समिति व निर्दलीय प्रत्याशियों ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं है , उनमें ज़्यादातर परिवार पर्वतीय मूल के है ।वीरपुर खुर्द में 350 वोटर ऐशे है जो वार्ड में मौजूद नहीं है , वहीं ऋषिकेश के अन्य वार्डो से भी इसी प्रकार की सूचना मिल रही है ।
सभी ने संबंधितव बी०एल०ओ० व अन्य साजिश कर्ता पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है , तथा छूटे हुए लोगों की जाँच कर उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने , फर्जी वोटरों की जांच करने की माँग की है ।इस बाबत निर्वाचन आयोग व उप जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है ।उत्तराखंड हलचल उक्त खबर की पुष्टि नहीं करता , सबूत स्वरूप पूनम गुसाईं का पत्र संगलन किया गया है ।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…