Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

बिग ब्रेकिंग -16 वर्षीय किशोरी का शव शिक्षिका के घर से बरामद – myuttarakhandnews.com


देहरादून रेसकोर्स :देहरादून की हाई सोसाइटी माने जाने वाले रेस कोर्स में उस समय हंगामा मच गया जब वहां एक शिक्षिका के घर पर काम करने वाली 16 वर्षीय किशोरी का शव शिक्षिका के अपार्टमेंट के बाथरूम में झूलता मिला ।मौके पर पुलिस पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरेनेशन हॉस्पिटल लेकर गई। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टि सेआत्महत्या का लग रहा है बाकी जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा । लेकिन परिजनों का आरोप है कि किशोरी के साथ कुछ गलत कार्य हुआ है और उसे मारा गया है ।

बालिका के परिजन ने कोरोनेशन अस्पताल पर भी आरोप लगाया । उनका कहना है कि सुबह 10:30 से ही हॉस्पिटल में लड़की के शव को रखा गया था जिसकी सूचना उंनको दोपहर 1 बजे दी गयी । समाचार लिखने तक परिजन शिक्षिका के अपार्टमेंट के बाहर जोरदार हंगामा काट रहे हैं, परिजनों का कहना है कि पहले भी किशोरी के साथ मारपीट की गई थी जिसकी जानकारी किशोरी की माँ को भी है । कल शाम भी लड़की के साथ मारपीट की गयी थी जिस पर लड़की भाग कर अपने घर वापस जाती है जिसको एक चौकीदार द्वारा वापस अपार्टमेंट में ले जाया गया था ।अभी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम की कार्यवाही चल रही है बाकी यह हत्या है, या आत्महत्या है या कोई दुर्घटना यह कहना अभी सही नहीं होगा ।परंतु इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है ।

Post Views: 217

Post navigation

Exit mobile version