Big Breaking:-वरुणावत पर्वत से गिर रहे बोल्डर, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा, लोकेशन पर पहुंची टीम

Big Breaking:-वरुणावत पर्वत से गिर रहे बोल्डर, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा, लोकेशन पर पहुंची टीम
उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत से गिर रहे बोल्डर ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। आज बुधवार को 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल के दिशा निर्देश अनुसार इंस्पेक्टर राहुल कुमार अपनी टीम के साथ वर्णावत पर्वत की करंट लोकेशन पर पहुंची हुई है।
मंगलवार रात वरुणावत पर्वत से रूक-रूककर बोल्डर गिरते रहे। जिससे घबरा कर गोफियारा क्षेत्र में कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में अफरा-तफरी का माहाैल रहा। कुछ परिवारों ने अपने रिश्तेदार और परिचितों के घर शरण ली है। वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना है कि गोफियारा क्षेत्र के कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा।
 
जिला मुख्यालय में मंगलवार दिन में जहां चटक धूप खिली रही। शाम होते ही अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। देर शाम तीन से चार घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर के गोफियारा से लेकर पल्ला ज्ञानसू तक कई गाड-गदेरे उफान पर आ गए। गोफियारा क्षेत्र में गदेरे के उफान पर आने से मलबे में दबे वाहनों को लोगों ने जेसीबी बुलाकर निकाला।
 
वहीं, पाडुली गदेरे, ज्ञानसू और मैणा गाड़ भी उफान पर आए। जिससे इनमें जमा कचरा सड़क पर फैल गया। वहीं, बस अड्डे से लेकर ज्ञानसू तक जगह-जगह गंगोत्री हाईवे पर पानी भर गया। रात में बारिश कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन तभी वरुणावत पर्वत से बोल्डर गिरना शुरू हो गए।
 
भटवाड़ी रोड के साथ ये बोल्डर मस्जिद मोहल्ले क्षेत्र में गिर रहे हैं। इससे डरे-सहमे गोफियारा क्षेत्र के कई परिवार जल निगम रोड पर आ गए हैं, जो कि पत्थर गिरना बंद होने का इंतजार कर रहे हैं।
 
क्षेत्र के प्रताप सिंह रावत ने बताया कि पत्थर गिरने के बीच भूस्खलन जैसी तेज आवाज आई, जिससे लोग ज्यादा-सहमे हैं। कुछ परिवारों ने अपने रिश्तेदार व परिचितों के घर शरण ली है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

5 hours ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

7 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

8 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

9 hours ago