देहरादून में राजस्व विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के तीन प्रमुख बकायदारों की संपत्ति को कुर्क कर सील कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश पर तहसील सदर क्षेत्र में एसडीएम (न्याय) कुमकुम जोशी की अगुवाई में यह कार्रवाई पूरी की गई। टीम ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर जाकर बकायेदारों की प्रॉपर्टी पर सील लगाई और कुर्की की प्रक्रिया पूरी की।
प्रमुख बिल्डर का 4 BHK फ्लैट सील
सूत्रों के अनुसार, राजपुर रोड स्थित विसप्रिंग विला में एक बिल्डर का लग्ज़री 4 बीएचके फ्लैट सील किया गया है। इस बिल्डर पर करीब 3.41 करोड़ रुपये के जीएसटी की बकाया राशि दर्ज है। लंबे समय से लंबित वसूली को देखते हुए प्रशासन ने कठोर कदम उठाया है।
दूसरे बकायदार का दफ्तर भी कुर्क
एक अन्य बिल्डर पर 33.83 लाख रुपये और 10% संग्रह व्यय का बकाया था। कार्रवाई के दौरान उसका कार्यालय कुर्क कर सील कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में वसूली नहीं होने पर आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।
तीसरे बकायदार का फ्लैट भी सील
तीसरे मामले में, लगभग 20.10 लाख रुपये के जीएसटी बकाया के कारण राजपुर रोड स्थित कृष्णा होम में मौजूद एक फ्लैट पर सील लगाई गई। टीम ने मौके पर पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया।
DM ने सभी SDM को दिए सख्त निर्देश
डीएम सविन बंसल ने स्पष्ट कहा है कि जिले में किसी भी बड़े बकायदार को छोड़ा नहीं जाएगा और सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में लंबित राजस्व की वसूली सुनिश्चित करें। इसी दिशा में 13 नवंबर को यह व्यापक अभियान चलाया गया।
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…