मौसम को देखते हुए जनपद चमोली के लिए समय बड़ी खबर है।
Defence Geoiformatics Research Establishment (DGRE), Chandigarh द्वारा दिनांक 10 मार्च 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10मार्च की शाम 5 बजे से 11मार्च 2025 की शाम 5.00 बजे तक राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की सम्भावना व्यक्त की है
विशेष रूप से जनपद चमोली (Danger Level-3 में रखा गया है) में हिमस्खलन की सम्भावना जतायी गयी है ऐसे में इन क्षेत्रों में अधिक बर्फ पडने की दशा में अवधाव या अवलांच का खतरा भी हो सकता है ऐसे में इन क्षेत्रों में स्थानीय जनसामान्य द्वारा निम्न सावधानियों रखना उचित होगा-
1. अपने आसपास के क्षेत्रों में गिर रही बर्फ / हिमस्खलन की जानकारी लेते रहे।
2. हिमस्खलन / बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें अन्यथा इससे बचे।
3. हिमस्खलन/बर्फ गिरने के दौरान अपने घरों या अस्थायी आवासों, गोशालाओं की छतों पर अधिक बर्फ न जमा होने दें व इसे साफ करते रहें।
4. बर्फीले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ के फिसलने पर नजर बनाये रखें।
5. यदि किन्हीं कारणों से अस्थायी रूप से अधिक बर्फ पडने वाले क्षेत्रों में निवास कर रहे हो तो एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर चले जायें।
6. पुराने अवलांच (हिमस्खलन) घटित क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता रखें
अतएव अनुरोध है कि उपरोक्त के सम्बन्ध में सतर्क रहते हुये अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE चंडीगढ़ ने की है चेतावनी जारी।
चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमखंड टूटने की चेतावनी
ऊंचाई वाले इलाकों में नहीं जाने की जिला प्रशासन चमोली ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दी है सलाह।
Post Views: 6
Post navigation
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…