बिग ब्रेकिंग :देहरादून के पॉश इलाके में हुई लूटपाट का देहरादून पुलिस ने एक दिन में कर दिया खुलासा : – myuttarakhandnews.com


देहरादून के पॉश इलाके में दिन दहाड़े लूटपाट !
13 अप्रैल को देहरादून बसंत विहार क्षेत्र में हुई लूट की घटना का देहरादून पुलिस ने खुलासा कर दिया है ,इस संबंध में एसएसपी देहरादून ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी । उन्होंने बताया कि उक्त लूटपाट में लिप्त एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है ।जिससे 3 लाख रुपये और मोटरसाइकिल संख्या-UK 07-FD 8867 बरामद हो चुके है ।बदमाश ने बताया कि वह कृषि उपकरण की सप्लाई का काम करता है, उसके एक परिचित द्वारा उसे बंसत विहार क्षेत्र में स्थित पर्ल हाईट सोसाइटी में रहने वाले विकास त्यागी, जो दुबई में प्याज, मिर्च व अन्य सामान के आयात-निर्यात का कारोबार करते है, के घर की रैकी करने को कहा गया था तथा उसके एवज में मोटी धनराशि देने की बात कही गई थी। अभियुक्त द्वारा अपने परिचित की बातो में आकर विकास त्यागी के घर तथा सोसाइटी की रैकी की थी। दिनांक 13-04-2024 को अभियुक्त ओमवीर अपने परिचित व घटना करने आये उसके साथियों से ट्रासपोर्टनगर में मिला, जहां से वे सभी टैक्सी के माध्यम से पर्ल हाईट सोसाईटी बसंत विहार पहुंचे, सोसाइटी के गेट पर अभियुक्त ओमवीर द्वारा गार्ड को अपनी बातो में उलझाकर घटना में शामिल अभियुक्तों को सोसाईटी के अन्दर भेजा गया, जिनके द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद ओमवीर को लूटी गई धनराशि में से 03 लाख 50 हजार रू0 दिये गये, शेष धनराशि व ज्वैलरी अभियुक्त अपने साथ लेकर देहरादून से फरार हो गये।पकड़े गये बदमाश का नामओमवीर पुत्र राजपाल सिंह, निवासी सेवालाकला, पटेलनगर, देहरादून, मूल निवासी- ग्राम हसनपुर, मदनपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार, उम्र-34 वर्ष है
घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है साथ ही पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य अभियुक्तो में से 01 अभियुक्त के विकास त्यागी व व उसके पारिवारिक सदस्यो से अच्छी जान पहचान है जिसको विकास त्यागी व राजीव अग्रवाल के मध्य चल रहे विवादो की पूरी जानकारी थी, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्तो के विरूद्व गैर प्रान्तों में संगीन अपराधों के कई अभियोग दर्ज होने की जानकारी भी प्रकाश में आई है ।

Post Views: 13

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…

10 minutes ago

उत्तराखंड में अब हर परिवार को मिलेगी ‘देवभूमि परिवार आईडी’, क्या होंगे लाभ? – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

51 minutes ago

Opposition rally a gathering of rejected parties: Mahendra Bhatt

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…

1 hour ago

Rescue continues as 8 trekkers still stranded on Kedartal Trek

my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…

1 hour ago

81 illegal structures razed in Ramnagar forest land, hunt on for alleged land mafia Tahir Mulla

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Nainital, 31 Oct: In one of the…

1 hour ago

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का CM आवास कूच, दिवाली को काले दिवस के रूप में मनाने का ऐलान – myuttarakhandnews.com

देहरादून ; देहरादून में मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार…

2 hours ago