बिग ब्रेकिंग- जिला अधिकारी बोले पिथौरागढ़ की भर्ती में भगदड़ के लिए सेना जिम्मेदार – myuttarakhandnews.com

पिथौरागढ़ में बीते दिन सेना भर्ती के दौरान हुई भगदड़ और अव्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन ने सी को जिम्मेदार बताया है प्रशासन ने इस संबंध में गुरुवार को बयान जारी कर आरोप लगाया है की सेना के स्तर से अनिर्णय की स्थिति व दानापुर (बिहार) मैं होने वाली यूपी के युवाओं की भर्ती निरस्त होने से यहां हालात बिगड़े 
जिला अधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि जिले में सेना की भर्ती की तैयारी के संबंध में 8 नवंबर को बैठक हुई थी प्रशासन को अवगत कराया गया था कि टेरिटोरियल आर्मी की भर्ती सागर दानापुर और पिथौरागढ़ में होनी है यह भी जानकारी दी थी अन्य राज्यों के लिए निर्धारित तिथियां में अभ्यर्थियों की भीड़ कम रहेगी लेकिन उत्तराखंड के लिए तय तिथियां पर संख्या अधिक होने की संभावना रहेगी उत्तर प्रदेश के लिए घोषित तिथियां पर पश्चिमी यूपी के युवा यहां आ सकते हैं इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जरूरत होगी 
जिला अधिकारी ने बताया कि 11 नवंबर को उत्तराखंड परिवहन निगम व परिवहन विभाग से अतिरिक्त बसों का अनुरोध किया था इस बीच यूपी के अभ्यर्थियों के लिए दानापुर में होने वाली भर्ती 17 नवंबर को अचानक निरस्त हो गई पिथौरागढ़ जिला प्रशासन को इसकी सूचना पत्र के माध्यम 18 नवंबर को मिली जिला अधिकारी ने कहा सेना के अफसर ने इस संबंध में ना कोई फोन किया और ना ही कोई ईमेल भेजा उधर दानापुर की भर्ती में शामिल होने वाले यूपी के अभ्यर्थी भी पिथौरागढ़ पहुंच गए
जिला अधिकारी ने कहा कि स्पष्ट है कि अन्य क्षेत्र की भर्ती निरस्त होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के यहां आने से यह स्थिति पैदा हुई

Post Views: 8

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks