देखिये तबाही का खतरनाक मंजर
टिहरी जनपद –में 26 जुलाई 24 को बालगंगा में अपने विकराल स्वरूप में देखने को मिली , रात 3:30 बजे बादल फटने की संभावना जतायी जा रही है जिससे धर्म गंगा भी भीषण रूप में देखने को मिली । दोनों नदियों काउद्गम सहस्त्रताल ग्लेशियर से और संगम बूढ़ाकेदार है जहाँ पर अधिकांश क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आगया है ।– थाती गांव के बस अड्डे पर अनेकों घर और स्थानीय होटल जल प्रलय में डूबे है ।– बुढाकेदार से आगे तोली गांव में एक 40 वर्षीय महिला और 15 वर्ष बालिका मलवे में दबाकर में दब गयी बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगा है। ।– भिगुन गांव में रा०उ० प्रा० विद्यालय का भवन भूस्खलन के मलवे में दब गया है।– भिलंगना ब्लॉक में धर्मगंगा और बालगंगा से स्थानीय लोगों को बहुत नुकसान हुआ ।– समाजसेवी स्व० बिहारी लाल जी द्वारा निर्मित छोटी पन बिजली का पावर हाउस भी बह गया।– इन क्षेत्रों में अनेकों पशु और गौशालाएं बह गई है। यहां के छोटे और सीमांत किसान भूमिहीन और बिना आवास के हो गये है ।– भारी बारिश से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है ।– अगुंडा मोटर मार्ग बंद है ,पिंसवर, उर्रनी, झाला चट्टी गंगोत्री पैदल कावड़ यात्रा मार्ग भी बहने की सूचना है । , – कोटी मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त ।-बूढाकेदार में बुकसेलर और सुनार की दुकानें देखते देखते ही नदी में समा गयी ।
-अभी अभी के ताजा अपडेट से खबर मिली है कि भिलंगना विकास खंड का तिनगढ़ गांव आज भरी दोपहरी में देखते ही देखते पहाड़ी से आए भूस्खलन के मलवे से पट गया। खतरा भांपते ही लोग गांव छोड़कर चले गए थे लेकिन वर्षो की मेहनत से संजोये घरौंदे स्वाहा हो गये ।
Post Views: 5
Post navigation
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…