बिग ब्रेकिंग :जनपद टिहरी – लगातार बारिश से बूढाकेदार क्षेत्र में भारी तबाही ! दो की मौत और करोड़ों की संपत्ति तबाह !! बाकी हिस्सों से सम्पर्क भी कटा : – myuttarakhandnews.com

देखिये तबाही का खतरनाक मंजर
टिहरी जनपद –में 26 जुलाई 24 को बालगंगा में अपने विकराल स्वरूप में देखने को मिली , रात 3:30 बजे बादल फटने की संभावना जतायी जा रही है जिससे धर्म गंगा भी भीषण रूप में देखने को मिली । दोनों नदियों काउद्गम सहस्त्रताल ग्लेशियर से और संगम बूढ़ाकेदार है जहाँ पर अधिकांश क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आगया है ।– थाती गांव के बस अड्डे पर अनेकों घर और स्थानीय होटल जल प्रलय में डूबे है ।– बुढाकेदार से आगे तोली गांव में एक 40 वर्षीय महिला और 15 वर्ष बालिका मलवे में दबाकर में दब गयी बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगा है। ।– भिगुन गांव में रा०उ० प्रा० विद्यालय का भवन भूस्खलन के मलवे में दब गया है।– भिलंगना ब्लॉक में धर्मगंगा और बालगंगा से स्थानीय लोगों को बहुत नुकसान हुआ ।– समाजसेवी स्व० बिहारी लाल जी द्वारा निर्मित छोटी पन बिजली का पावर हाउस भी बह गया।– इन क्षेत्रों में अनेकों पशु और गौशालाएं बह गई है। यहां के छोटे और सीमांत किसान भूमिहीन और बिना आवास के हो गये है ।– भारी बारिश से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है ।– अगुंडा मोटर मार्ग बंद है ,पिंसवर, उर्रनी, झाला चट्टी गंगोत्री पैदल कावड़ यात्रा मार्ग भी बहने की सूचना है ।– कोटी मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त ।-बूढाकेदार में बुकसेलर और सुनार की दुकानें देखते देखते ही नदी में समा गयी ।
-अभी अभी के ताजा अपडेट से खबर मिली है कि भिलंगना विकास खंड का तिनगढ़ गांव आज भरी दोपहरी में देखते ही देखते पहाड़ी से आए भूस्खलन के मलवे से पट गया। खतरा भांपते ही लोग गांव छोड़कर चले गए थे लेकिन वर्षो की मेहनत से संजोये घरौंदे स्वाहा हो गये ।



Post Views: 39

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

1 hour ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

5 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

5 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

6 hours ago