जनपद टिहरी गढ़वाल : कल 20अगस्त 2024 से पहाडों में कल से भारी बारिश हो रही है जिस कारण टिहरी जिले की भिल्लगंना घाटी में घुत्तू क्षेत्र के आसपास के गांव में भारी बारिश से बहुत नुकसान हुआ है ।बादल फटने की भी अपुष्ट सूचना मिली है ।बारिश से आये मलबे में कई घरों को नुकसान हुआ है ।मवेशियों के दबने की सूचना है ।विधुत लाइने छतिग्रस्त हो चुकी है ।पैदल मार्गों ,सड़क मार्गो को भारी नुकसान हुआ । खबर लिखे जाने तक तक जनहानि की कोई खबर नहीं । रात को ही बारिश का विकराल रूप देख लोग खतरे वाले घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों को चले गये थे ।

Post Views: 40
Post navigation

