Big breaking :-सख्त चैकिंग जारी, 72 घंटे में 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत

Big breaking :-सख्त चैकिंग जारी, 72 घंटे में 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत
*72 घंटे में 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज*
*आचार संहिता के बाद की गई विभिन्न प्रवर्तन एजंेसियों द्वारा कार्रवाई*
*आबकारी, पुलिस, आयकर विभाग समेत 20 से अधिक एजेंसियां कर रही हैं मॉनीटरिंग*
देहरादून। प्रदेश में सकुशल और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में सभी जनपदों में निगरानी तंत्र को मजबूत करने के साथ ही विशेष चौकसी बरती जा रही है।
इसी क्रम में प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद 16 मार्च से 18 मार्च तक विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज की गई है।
स्टेट नोडल ऑफिसर (इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनीटरिंग) श्री मनमोहन मैनाली ने बताया कि बीते एक मार्च से 18 मार्च तक यह आंकड़ा 7 करोड़ 68 लाख से अधिक कीमत की अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज की गई है। बीते एक में हुई बड़ी कार्रवाई में 11 मार्च को हरिद्वार जनपद में तीन करोड़ 34 लाख लाख रुपए कीमत के मादक पदार्थ सीज किए गए।
——-*इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम* (ESMS)
गौरतलब है कि भारतीय चुनाव आयोग ने वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए चुनाव ड्यूटी में लगी प्रवर्तन एजेंसियों के लिए इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) की व्यवस्था लागू की है। इस ईएसएमएस में आबकारी, पुलिस, आयकर विभाग समेत 20 से अधिक एजेंसियां जुड़ी हुई हैं। अधिकांश प्रवर्तन की कार्रवाई एवं सीजर रिपोर्ट को प्रतिदिन रात 12 बजे तक दर्ज किया जा रहा है। इसी ईएसएमएस साफ्टवेयर में सभी जिलों की प्रवर्तन एजेंसियों अपनी कार्रवाई दर्ज कर रही है। जिसकी सीधी मॉनीटरिंग भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड कार्यालय द्वारा की जा रही है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत – myuttarakhandnews.com

नाहन। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित पांवटा साहिब के पास यमुना कुल्हाल…

5 minutes ago

हरिद्वार को तीन नई रेल सेवाओं की सौगात… –

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

2 hours ago

हरिद्वार को तीन नई रेल सेवाओं की सौगात… –

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

2 hours ago

सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचा शासन, बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक –

 देहरादून/चम्पावत। उत्तराखण्ड में शासन को दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत चमोली पुलिस ने नशे की…

2 hours ago