बिग ब्रेकिंग :उत्तराखंड राजनीतिक हलचल : बीजेपी ने तय किये पांचों लोकसभा सीटों के उम्मीदवार – myuttarakhandnews.com


-भारतीय जनता पार्टी ने तय कर लिए हैं पांचो लोकसभा सीटों के उम्मीदवार– पांचों सीटों से पुराने पांचों सांसदों को ही टिकट देने का बन चुका है मन:खबर है कि कल देर रात तक भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में उत्तराखंड लोकसभा सीटों को लेकर विचार विमर्श हुआ ।जहां एक तरफ राजनीति के गलियारों में चर्चा चल रही है किबीजेपी इस समय अनिल बलुनी, त्रिवेंद्र रावत , अजय टम्टा पर दांव खेल सकती है ।वहीं उत्तराखंड हलचल के गुप्त सूत्रों से पता चला है कि भारतीय जनता पार्टी इस समय पूर्व सांसदों में कोई बदलाव करने के मूड में नहीं है , ताजा जानकारी के अनुसार बीजेपी हाई कमान ने पांचो सीटों पर पूर्व उम्मीदवारों को ही दोबारा टिकट देने का लगभग फैसला कर दिया है। अब देखना यह होगा कि यह फैसला ही अंतिम फैसला होता है या बीजेपी हाई इस फैसले पर पुनर्विचार करते हैं। क्योंकि जिस तरह से उत्तराखंड में राजनीतिक उठापठक का दौर चल रहा है उससे लगता है कि बीजेपी पहले ही अपनी पांचों सीटो पर जीत तय मान रही है ।हालांकि कल मध्य रात्रि से यह खबर राजनीतिक गलियारों में तथा खबरों की दुनिया मे भी तैर रही है कि पौड़ी से अनिल बलूनी को, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को और नैनीताल-उधम सिंह नगर से अजय भट्ट का टिकट मिल सकता है । परन्तु उत्तराखंड हलचल के सूत्र कुछ और ही कहानी बयां कर रहे है ।

Post Views: 63

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

4 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

4 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

5 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

5 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

5 hours ago