कैबिनेट की बड़ी बैठक: सरकार ने लिए 8 अहम फैसले, कई वर्गों को मिला लाभ – myuttarakhandnews.com

देहरादून – राज्य कैबिनेट की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) तक से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट के प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं –
1️⃣ मिनी आंगनबाड़ी केंद्र अब पूर्ण केंद्र बनाए जाएंगे।2️⃣ सुपरवाइजर के 50% पद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से भरे जाएंगे।3️⃣ रायपुर विधानसभा परियोजना को फ्री जोन में छूट और निर्माण की अनुमति दी गई।4️⃣ स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियमावली में संशोधन किया गया है, जिससे तबादलों में छूट मिलेगी।5️⃣ UCC में संशोधन कर अब नेपाली और भूटानी नागरिकों की शादी का पंजीकरण संभव होगा।6️⃣ राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा सत्र की तिथि तय करने का अधिकार अब मुख्यमंत्री को दिया गया है।7️⃣ कार्मिक विभाग में पदोन्नति नियमों में शीतलीकरण का लाभ देने का निर्णय लिया गया।8️⃣ वित्त विभाग में पब्लिक सेंटर से 15% मुनाफा राज्य सरकार को देने का प्रावधान किया गया।
इन फैसलों से राज्य में प्रशासनिक कार्यप्रणाली, महिला सशक्तिकरण और आर्थिक प्रबंधन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post Views: 1

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks