उत्तराखंड : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई ऊंचाई वाले जिलों में अगले तीन दिन बारिश या बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।
आज से बदलेगा मौसम
IMD के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज मौसम खराब रह सकता है। यहां बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है वही राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
6 दिसंबर को रहेगा सूखा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 दिसंबर को पूरे उत्तराखंड में मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है।हालांकि, ऊंचाई वाले इलाकों में जमी बर्फ गलने से ठंड में और इजाफा होने के आसार हैं। इसका असर मैदानी जिलों में भी महसूस किया जाएगा।
7 दिसंबर को फिर बदलेगा मौसम
शुक्रवार यानी 7 दिसंबर को मौसम फिर से करवट ले सकता है।उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले हिस्सों में बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 3200 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बर्फ गिरने के संकेत हैं।
8 दिसंबर को भी बर्फबारी की संभावना
8 दिसंबर को भी इन तीनों जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।इसके बाद राज्य में मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।
बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बर्फबारी होने और फिर बर्फ पिघलने से प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी।इसका असर पहाड़ के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…
रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…
Badrinath Kedarnath Visit: शपथ के बाद पहली बार बदरी-केदार पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, स्वच्छ…
देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…
देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए…
आवेदन करने में असमर्थ लोगों की पहचान कर आवेदन से स्वीकृति तक की प्रक्रिया में…