आईएमडी की चेतावनी के बाद डीएम का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मौसम विभाग ने 09 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों, जलभराव और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…