उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक पत्रकार कल्याण कोष और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना से जुड़ी थी।
बैठक में यह फैसला लिया गया कि 15 दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।गंभीर बीमारी से पीड़ित दो पत्रकारों को इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।इसके अलावा चार वरिष्ठ पत्रकारों को हर महीने 8,000 रुपये की पेंशन देने की अनुशंसा भी की गई है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की मदद और उनके सम्मान के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि ज़रूरतमंद पत्रकारों और उनके परिवारों को सहायता देने के लिए विभाग समय-समय पर बैठकें करता है, ताकि हर मामले पर संवेदनशीलता से फैसला लिया जा सके।
बैठक में संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह और समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश तिवारी, अमित शर्मा और शशि शर्मा भी मौजूद थे।
Post Views: 6
Post navigation
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…
रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…
Badrinath Kedarnath Visit: शपथ के बाद पहली बार बदरी-केदार पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, स्वच्छ…
देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…
देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए…
आवेदन करने में असमर्थ लोगों की पहचान कर आवेदन से स्वीकृति तक की प्रक्रिया में…