राज्य सरकार का बडा फैसला, UPNL कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उपनल के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में काम कर रहे हजारों कर्मचारियों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। राज्य सरकार ने समान कार्य–समान वेतन सिद्धांत के तहत उन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ता (DA) देने का फैसला किया है, जिन्होंने 12 साल या उससे ज्यादा की निरंतर सेवा पूरी कर ली है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई लंबी वार्ता के बाद उपनल कर्मियों की मुख्य मांगों पर सहमति बन गई है। सरकार ने 3 दिन के भीतर आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है। इसी के बाद रात देर तक परेड ग्राउंड में डटे कर्मचारी हड़ताल स्थगित करने पर राजी हुए हैं।
 
हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला
सैनिक कल्याण विभाग के सचिव दीपेंद्र चौधरी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि यह निर्णय उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए लिया गया है।
सरकार के इस फैसले से स्वास्थ्, शिक्षा, परिवहन और ऊर्जा सहित अन्य विभागों में उपनल के माध्यम से काम कर रहे कर्मियों को राहत मिलेगी।
 
आदेश आने के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी
उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयोजक विनोद गोडियाल ने बताया की फैसला सकारात्मक है, लेकिन कर्मचारी शासनादेश जारी होने पर ही ड्यूटी पर लौटेंगे।
बैठक में कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल में हरीश कोठारी, महेश भट्ट, विनय प्रसाद, जगत राम भट्ट, अजय डबराल और पीएस बोरा शामिल रहे।
क्या है अगला कदम?
अब सभी की नजर सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले शासनादेश पर है।यदि आदेश समय पर जारी होता है तो 16 दिनों से चल रही हड़ताल पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
बैठक में पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
सीएम आवास में हुई बैठक में सचिव कार्मिक शैलेश बगौली,प्रमुख सचिव वित्त आरके सुधांशु,सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे,सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।लंबी चर्चा के बाद सरकार ने उपनल कर्मचारियों की मांगें मान लीं।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

12 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

13 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

13 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

14 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

14 hours ago