देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बसों के संचालन के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो और एसी बसों का संचालन सुबह चार बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर बसों का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। समय और दूरी का आकलन करने के बाद किराये में भी बदलाव किया जा सकता है।
सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आठ वॉल्वो और छह एसी बसों का संचालन किया जाएगा। पहली एसी बस सुबह चार बजे देहरादून से रवाना होगी, जबकि दिल्ली से पहली बस सुबह नौ बजे चलेगी।
देहरादून से अंतिम बस रात 11:05 बजे रवाना होगी, वहीं दिल्ली से अंतिम बस रात 10 बजे आएगी। फिलहाल ट्रायल के तहत कुछ बसों को भेजा गया है। जल्द ही सभी 14 बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…