Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में बड़ा खुलासा सामने आया है। यहां वन विकास निगम ने उत्तर प्रदेश से बंटवारे में मिलने वाली धनराशि हासिल हुए बिना ही उस पर 100 करोड़ का आयकर चुका दिया है। वित्त व पुनर्गठन मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से बुलाई गई समीक्षा बैठक के दौरान यह खुलासा हुआ। इस पर वित्त मंत्री ने अधिकारियों को यूपी से बकाया धनराशि प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि वन विकास निगम का उत्तर प्रदेश पर 99 करोड़ रुपए बकाया है, जो अब ब्याज सहित 563 करोड़ रुपए हो गई है।दरअसल, बंटवारे के समय उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड वन विकास निगम को 99 करोड़ की धनराशि मिलनी थी। यूपी ने यह राशि अभी तक वन विकास निगम को उपलब्ध नहीं कराई है। जबकि यह राशि अब ब्याज के साथ बढ़कर 563 करोड़ हो चुकी है। राज्य सरकार लंबे समय से इस धनराशि को यूपी से हासिल करने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक यूपी ने पैसा नहीं दिया है। मंगलवार को पुनर्गठन मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यूपी से मिलने वाली राशि की जब विभागवार समीक्षा की तो यह मामला प्रकाश में आया। वन विकास निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यूपी से मिलने वाली धनराशि के एवज में 100 करोड़ का इनकम टैक्स जमा कराया जा चुका है। जबकि बंटवारे के तहत तय धनराशि से राज्य को यूपी से पैसा मिला ही नहीं है।वन विकास निगम का यूपी पर 99 करोड़ बकाया है जो राशि अब ब्याज सहित 563 करोड़ हो चुकी है। बताया गया कि इस राशि पर वन विकास निगम की ओर से इनकम टैक्स चुकाया जा चुका है। वह राशि कितनी है, उसकी मुझे ठीक से जानकारी नहीं है, लेकिन अधिकारियों को यूपी से यह राशि प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। -प्रेमचंद अग्रवाल, वित्त व पुनर्गठन मंत्री
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…