मसूरी में होटल-हॉस्टल निवेश का बड़ा खेल, 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी,  चार लोगों पर मुकदमा दर्ज – पर्वतजन

मसूरी में होटल और हॉस्टल निर्माण में निवेश का आकर्षक सपना दिखाकर एक व्यक्ति से 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। लंबे समय तक पुलिस स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया, जिसके आदेश पर अब थाना राजपुर में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
अर्जुनवाला कोल्हूखेत, मसूरी निवासी दीपक कुमार ने अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2014 में उनकी पहचान गौरव किराड़ से हुई थी। गौरव को पीड़ित की आर्थिक स्थिति और भूमि संबंधी जानकारी पहले से थी। इसके बाद धीरे-धीरे पीड़ित को भूमि और निवेश से जुड़े प्रस्तावों में उलझाया गया।

 
शिकायत के अनुसार, गौरव किराड़ ने मसूरी में होटल और हॉस्टल खोलने की योजना का प्रस्ताव रखा और साझेदारी में मुनाफा बराबर-बराबर बांटने का भरोसा दिलाया। आयकर का हवाला देते हुए आरोपियों ने पीड़ित से रकम अपने व्यक्तिगत खाते के बजाय कंपनी के खाते के साथ-साथ गौरव की पत्नी और माता-पिता के खातों में ट्रांसफर करवाई।
 
साल 2023 और 2024 के दौरान अलग-अलग तिथियों में पीड़ित ने कुल 2 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक की धनराशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर की। जब होटल और हॉस्टल निर्माण की स्थिति जानने की कोशिश की गई तो टालमटोल शुरू हो गई। यहां तक कि जगह दिखाने का वादा भी पूरा नहीं किया गया।
 
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों का रवैया आक्रामक हो गया। गाली-गलौज, मारपीट, झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। इस पर पीड़ित ने पहले मसूरी थाने में धमकी से जुड़ी एफआईआर दर्ज कराई, जबकि धोखाधड़ी को लेकर राजपुर थाने में शिकायत दी गई।
 
हालांकि, दोनों ही स्तरों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के बाद पीड़ित ने एसएसपी देहरादून को भी प्रार्थना पत्र सौंपा। वहां से भी राहत न मिलने पर आखिरकार न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
 
थाना राजपुर प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र समेत अन्य संबंधित धाराओं में आरोपी गौरव किराड़, उसकी पत्नी टीना किराड़, पिता सुरेश किराड़ और माता सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Sapna Rani

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

8 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

9 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

9 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

10 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

10 hours ago