उत्तराखंड शीतकालीन यात्रा पर बड़ा तोहफा
उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जीएमवीएन के निदेशक प्रत्यूष सिंह ने आदेश जारी किए हैं, जिसके तहत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में स्थित जीएमवीएन होटलों में ठहरने पर 50 प्रतिशत किराया छूट दी जाएगी। इस विशेष सुविधा का लाभ शीतकालीन यात्रा अवधि में यमुनोत्री धाम की पूजा स्थल खरसाली गांव और गंगोत्री धाम के मुखवा गांव में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। यह पहल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
जीएमवीएन होटलों में 50% किराया छूट और विशेष सुविधाएं
उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। निदेशक प्रत्यूष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में निगम के होटलों की आवासीय दरों में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। शीतकालीन यात्रा के अंतर्गत यमुनोत्री धाम की पूजा उत्तरकाशी के खरसाली गांव में, गंगोत्री की पूजा मुखवा गांव में, केदारनाथ धाम की पूजा रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में और बदरीनाथ धाम की पूजा चमोली के ज्योर्तिमठ व पाण्डुकेश्वर मंदिरों में की जाती है। जीएमवीएन यात्रियों के लिए आवास व भोजन की विशेष व्यवस्था भी कर रहा है, ताकि धार्मिक यात्रा के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सके।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…
On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
Rishikesh News: गंगा में कूदे ग्रेटर नोएडा के रिजॉर्ट कारोबारी, पुलिस को मिला 6 पन्नों…
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…