राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी सौगात, पेंशन राशि में वृद्धि का ऐलान – पर्वतजन

राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी सौगात, पेंशन राशि में वृद्धि का ऐलानदेहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए पेंशन राशि में बढ़ोतरी का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला आंदोलनकारियों के योगदान को सम्मान देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।सरकार द्वारा स्वीकृत संशोधित दरों के अनुसार, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन तक जेल गए अथवा आंदोलन में घायल हुए आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन ₹6000 से बढ़ाकर ₹7000 कर दी गई है।इसी तरह, जेल या घायल श्रेणी से अलग अन्य राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन ₹4500 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह कर दी गई है।आंदोलन के दौरान पूर्ण रूप से दिव्यांग होकर शय्याग्रस्त हुए आंदोलनकारियों के लिए दी जाने वाली विशेष पेंशन भी बढ़ाई गई है। यह राशि ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह कर दी गई है।वहीं, राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों को मिलने वाली पेंशन ₹3000 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह निर्धारित की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों का त्याग सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राज्य सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह निर्णय आंदोलनकारियों एवं उनके परिवारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और आभार का प्रतीक है।

Sapna Rani

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

18 minutes ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

1 hour ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

1 hour ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

8 hours ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

9 hours ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

9 hours ago