Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

नववर्ष पर उत्तराखंड परिवहन निगम को बड़ी सौगात, सीएम धामी ने 112 नई बसों को दिखाई हरी झंडी – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को राज्य की परिवहन व्यवस्था को मजबूती देते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की 112 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर बेड़े में शामिल किया। मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन बसों को रवाना किया।
इन नई बसों में 100 साधारण, 10 एसी और 2 वोल्वो बसें शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्ष 2026 के पहले दिन राज्य के परिवहन निगम के लिए एक शुभ और सकारात्मक शुरुआत है। सरकार का फोकस सुरक्षित, सुदृढ़ और जनहितकारी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने पर है।
आमजन के आवागमन को मिलेगी राहत
सीएम धामी ने कहा कि नई बसों के शामिल होने से प्रदेश के लोगों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं मिलेंगी। उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में परिवहन सेवाएं ही लोगों के लिए आवागमन का एकमात्र साधन हैं। ऐसे में परिवहन निगम की भूमिका बेहद अहम है।
चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को होगी सहूलियत
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में देशभर से पर्यटक, श्रद्धालु और चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री पहुंचते हैं। नई बसों के संचालन से उन्हें सुरक्षित और बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही परिवहन निगम के चालक, परिचालक और कर्मचारियों के लिए भी यह रोजगार और सेवा का सशक्त माध्यम बना रहेगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नई बसों के जुड़ने से उत्तराखंड की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित व सुगम यात्रा का अनुभव

Post Views: 3

Post navigation

Exit mobile version