Subscribe for notification

राजपुर रोड के हाईप्रोफाइल होटल में चोरी की बड़ी वारदात, दंपति के कमरे से पूरा ज्वेलरी पाउच गायब – पर्वतजन

राजपुर रोड के एक होटल में शादी में आए परिवार के कमरे से सोने के आभूषण रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर जाखन चौकी पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, देवी रोड पदमपुर कोटद्वार निवासी आशीष कुकरेती 3 दिसंबर 2025 को अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक परिजन की शादी में शामिल होने देहरादून आए थे। परिवार राजपुर रोड स्थित हयात सेंट्रिक होटल में ठहरा हुआ था।
4 दिसंबर की सुबह उनकी पत्नी अनामिका शादी के हल्दी कार्यक्रम के लिए पूरी ज्वेलरी पहनकर गई थीं। दोपहर करीब 3 बजे कार्यक्रम समाप्त होने पर वे होटल के कमरा नंबर 304 में लौटे और अनामिका ने अपनी नथ, कंगन, मांगटीका समेत सभी गहने एक पाउच में रखकर बिस्तर पर छोड़ दिए। आशीष थकान की वजह से पास में रखी कुर्सी पर बैठ गए।

इसी बीच करीब 3 बजकर 45 मिनट पर होटल का हाउसकीपिंग स्टाफ कमरे में पहुंचा। शुरुआत में सफाई से मना करने के बाद परिवार ने उसे क्लीनिंग की अनुमति दे दी। उसी दौरान रिश्तेदार संगीता तैयार होने के लिए कमरे से बाहर निकल गईं और कमरे में केवल आशीष और होटल कर्मचारी ही मौजूद थे।
शिकायत के अनुसार, आशीष कुर्सी पर बैठे-बैठे सो गए और हाउसकीपिंग कर्मचारी लगभग 4 बजकर 30 मिनट पर काम खत्म कर बाहर निकल गया। रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर आशीष विवाह स्थल चले गए। जब देर रात परिवार कमरे में लौटा और ज्वेलरी पाउच देखा तो वह गायब था। कमरे में काफी देर खोजबीन करने के बाद भी आभूषणों का कोई पता नहीं चला।
घटना की जानकारी रात करीब ढाई बजे होटल प्रबंधन को दी गई। इसके बाद पीड़ित ने जाखन चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी और चोरी हुए गहनों की विस्तृत सूची अलग से उपलब्ध कराने की बात कही। परिवार ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

सीएम धामी ने खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की विकासनगर।…

4 minutes ago

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत की पुलिस को नसीहत, जमीनों के मामले न पड़े, पुलिसिंग पर दें ध्यान – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने पुलिस को नसीहत दी…

20 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर, देहरादून में खाटू श्याम धाम में प्राण…

29 minutes ago

जिला प्रशासन सख्त- एक ही व्यक्ति का जन औषधि केंद्र व बगल में ही मेडिकल स्टोर, दोनों के लाइसेंस निरस्त

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच, दवा माफियाओं पर जिला…

1 hour ago