देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना लागू की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर एक्ट तैयार किया जा रहा है। यह प्रस्ताव फरवरी में कैबिनेट और मार्च में गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किया जाएगा।
इस योजना को नवंबर 2025 में कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। योजना का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ एक ही पहचान पत्र के माध्यम से परिवारों तक पहुंचाना है।
नियोजन विभाग द्वारा इसके लिए विशेष प्रकोष्ठ और ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार, विधानसभा से मंजूरी के बाद यह योजना मार्च 2026 में प्रदेशभर में लागू कर दी जाएगी।
Post Views: 1
Post navigation
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…