बड़ी खबर हल्द्वानी : वनभलपुरा हिंसा कांड के बाद अब धीरे धीरे पटरी पर आने लगी है हल्द्वानी वासियों की ज़िंदगी !! – myuttarakhandnews.com







बड़ी खबर हल्द्वानी : वनभलपुरा हिंसा कांड के बाद अब धीरे धीरे पटरी पर आने लगी है हल्द्वानी वासियों की ज़िंदगी !! – myuttarakhandnews.com







Skip to content









-वनभलपुरा हल्द्वानी (Big News about Curfew):नैनीताल जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी मे आज सोमवार से कर्फ्यू मात्र बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहेगा।जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने एक आदेश जारी कर कर्फ्यू क्षेत्र सीमा (वनभूलपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत )सीमित करते हुए संशोधन जारी किया जिसमें कर्फ्यू की सभी शर्तो को माना जायेगा ।– कोई भी व्यक्ति अत्यावश्यक कार्यों (मेडिकल इत्यादि) को छोड़कर घर से बाहर नहीं निकलेंगे।– सभी व्यावसायिक संस्थान/दुकानें / उद्योग इत्यादि पूर्णतः बन्द रहेंगे। केवल हॉस्पिटल व मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी।– यह आदेश शासकीय सेवक, पुलिस कर्मी, सशस्त्र बल पर लागू नहीं होगा।– अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी की अनुमति से यातायात की अनुमति रहेगी।इसके अतिरिक्त सारा हल्द्वानी क्षेत्र यानी तिकोनिया से बरसाती रोड व अन्य क्षेत्रों में भी अब कर्फ्यू नहीं रहेगा।-वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अलावा शेष सभी क्षेत्रों में कभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भी खुलेंगे।– इसके साथ ही आज से ट्रेनों का संचालन भी हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से होगा।-उधर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी कल से टाइम टेबल के हिसाब से होगी पिछले स्थगित परीक्षाओं के लिए ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा दोबारा जानकारी दी जाएगी।-एक सूचना में ये बताया गया था कि वनभलपुरा क्षेत्र की कुछ महिलाएं कल सड़को पर उतर आयी थी उनका कहना था कि उंनको आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो रही ,जिससे कि उंनको परेशांनी हो रही है ।-सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि आज प्रभावित क्षेत्र में लगभग 7 हजार लीटर दूध, 2 गाड़ी राशन, 2 ट्रक सब्जी और इंडेन व भारत गैस के कुल 200 सिलेंडरोंकी 2 गाड़ियों की आपूर्ति की गई। इसकेसाथ ही जहां-जहां बिजली और पेयजल कीदिक्कत थी उसे भी ठीक कराया गया।

Post Views: 43

Post navigation













error: Content is protected !!





pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

27 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

34 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

40 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

2 hours ago