कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
पश्चिम बंगाल से लाखों रुपयों की धोखाधड़ी कर फरार मामले में बंगाल पुलिस ने क्षेत्र मे दबिश देकर आरोपित महिला को किया गिरफ्तार, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद में न्यायालय पेश कर पुलिस उसे अपने साथ ले गयी, तो वहीं उक्त मामले में एक आरोपी अभी फरार चल रहा है, मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बागदा 24 परगना से एएसआइ राजू घोष, एसआइ सूर्य नारायण मंडल तीन कांस्टेबल के साथ दिनेशपुर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आमद दर्ज कराई, स्थानीय पुलिस को साथ लेकर वार्ड न 9 के एक घर मे पहुंचे जहां से एक महिला को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने बताया बागदा, 24 परगना, पश्चिम बंगाल निवासी सोनाली राय पत्नी पलाश राय लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गयी थी, जिसे पुलिस लंबे समय से खोज रही थी, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपित महिला की मौजूदगी का पता चलने पर दिनेशपुर आई, जिसके बाद महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में महिला को हिरासत में ले लिया गया बाद में उसे न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर पुलिस उसे अपने साथ ले गयी, बताया जा रहा है कि उक्त मामले में अभी एक आरोपी भी फरार है, तो स्थानीय निवासियों ने बताया कि महिला कुछ ही दिनों पहले ही मोहल्ले में कमरा किराये पर लेकर रह रही थी।
कार्रवाई के दौरान मामले के शिकायतकर्ता मिलन कुमार नाथ पुत्र रंजन नाथ निवासी बागदा, 24 परगना पश्चिम बंगाल भी उपस्थित रहा, जोकि मार्बल का काम करते है, महिला और उसके साथी ने 13 लाख से अधिक की राशि उनसे उधार ली और वहां से रफू चक्कर हो गए, पीड़ित ने बताया कि यह व्यक्ति बंटी-बबली की तर्ज पर शातिराना अंदाज में मेल जोल बढ़ा कर धोखाधड़ी करते थे, उन्होंने बताया आरोपित महिला और उसका साथी का लाइफस्टाइल किसी उद्योग पति जैसा रहता था, जिससे लोग उनके झांसे में आ जाते थे, ऐसे कई लोग हैं जिनकों उक्त महिला ने अच्छी तरह की चपत लगाई है, उधर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ लगभग 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the role…
पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…
उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी- शिक्षा विभाग की…
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…