बड़ी खबर : उत्तराखंड में मौसम और सड़कों की स्थिति देख चारधाम यात्रा पर रोक : – myuttarakhandnews.com


देहरादून : पिछले एक सप्ताह से उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जीवन अस्तव्यस्त है । कई मार्ग बन्द है तो कई जगह पुल बहने की घटनाएं भी सामने आई है ।भूस्खलन से कई लोगों की जान गयी है ।पहले मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक रेड और ऑरेंज अलर्ट कई जिलों में जारी किया था ।परन्तु कल शाम जारी मौसम उपडेट में 7 व 8 जुलाई को भी राज्य में गढ़वाल मण्डल के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है । इसी बात को ध्यान रखते हुए आयुक्त गढ़वाल मंडल /अध्यक्ष, चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन, ऋषिकेश श्री विनय शंकर पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मौसम विभाग, उत्तराखण्ड की विशेष प्रेस विज्ञप्ति ” गढ़वाल मंडल के चार धाम यात्रा हेतु जाने वाले श्रद्वालुओं से अनुरोध एवं अपील की जाती है कि वे दिनांक 07 जुलाई, 2024 को ऋषिकेश से आगे चार-धाम की यात्रा प्रारम्भ न करें, तथा जो तीर्थयात्री जिस जगह पर यात्रा हेतु पहुँच गये हैं, वे भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत उसी स्थान पर विश्राम करें।”
अतः यात्रा प्रशासन संगठन द्वारा जनहित एवं तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा हेतु चार धाम यात्रा स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

Post Views: 37

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

33 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

54 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago