Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM धामी ने किए कई बड़े ऐलान; पूरी डिटेल – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कार्मिकों के मासिक आहार भत्ते में 100 रुपये और नौ हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवानों का दुर्गम भत्ता 300 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की।यह भत्ता अभी तक दो सौ रुपये प्रतिदिन था। साथ ही निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों को पांच वर्ष में एक बार मिलने वाला वर्दी भत्ता 3500 रुपये बढ़ाकर 7500 रुपये कर दिया है। वर्दी भत्ता अब तक 4,000 रुपये मिलता था। वहीं मासिक आहार भत्ता कार्मिक की श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग है। मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्मिकों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।देहरादून पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों के बलिदानियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बलिदानी पुलिस जवानों के स्वजन को सम्मानित भी किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संपूर्ण उत्तरदायित्व राज्यों के पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों का है। विगत एक वर्ष में देश में कुल 216 पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने बलिदान दिया। जिसमें उत्तराखंड पुलिस के चार वीर जवान भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से पुलिस को लगातार मजबूत किया जा रहा है।राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक कंपनी स्वीकृत करते हुए 162 पदों का सृजन किया है। छह थानों और 21 पुलिस चौकियों के लिए 327 पद और पीपीएस ढांचे में 11 नए पद सृजित किए गए हैं। उप निरीक्षक स्तर के 222 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जबकि 2000 सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया प्रचलित है। राज्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड खेल नीति के अंतर्गत कुशल खिलाड़ी कोटे में भी पुलिस विभाग में भर्तियां की जाएंगी।अगले वर्ष तक ड्रग्स फ्री होगा प्रदेशमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष-2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस के अधीन एक त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक फोर्स गठित की गई है। इस वर्ष 1100 से अधिक नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 23 करोड़ रुपये के नारकोटिक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। बढ़ते साइबर अपराध पर जताई चिंतामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध पर चिंता जताई। कहा कि साइबर अपराध बड़ा खतरा बन चुका है। पुलिस को इस दिशा में सजगता दिखानी होगी। तकनीकी रूप से खुद को अधिक दक्ष करना होगा। बता दें कि, पिछले दिनों प्रदेश के डाटा सेंटर पर साइबर हमला हुआ था। जिसकी वजह से एक हफ्ते तक सरकारी कामकाज ठप रहा था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद एवं प्रभावित बच्चों को…

16 minutes ago

कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित

जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…

38 minutes ago

कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित

जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

2 hours ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

2 hours ago