बड़ी खबर : नगर पंचायत से लेकर सीएम पोर्टल तक अधिकारी बैठे मौन – पर्वतजन

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 
दिनेशपुर उधम सिंह नगर पार्किंग को लेकर जनता परेशान, साप्ताहिक हॉट बाजार में घरों के सामने खड़े हो रहे वाहन अधिशाषी अधिकारी बैठे सुस्त नहीं हुई कार्यवाही, जनपद उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में शनिवार को साप्ताहिक हॉट बाजार लगती है, जोकि मुख्य चौराहे से लेकर आईटीआई गेट समीप तक व्यापारी अपनी दुकान लगाते है, जिसमें की नगर पंचायत द्वारा उनसे वसूली भी की जाती है, ऐसे में साप्ताहिक हॉट बाजार के लिए नगर पंचायत दिनेशपुर द्वारा कोई भी निर्धारित पार्किंग व्यवस्था नहीं है, जिसमें कि हॉट बाजार में आने वाले दुकानदार व खरीदार अपने निजी वाहन या तो दुकानों के सामने या घरों के सामने पार्क कर देते हैं, इस समस्या को लेकर वार्ड नंबर 5 निवासी द्वारा कई बार शिकायती पत्र नगर पंचायत को दिया गया लेकिन उसका समाधान नहीं हुआ, वही इस समस्या को लेकर दोबारा नगर पंचायत को शिकायती पत्र दिए सात माह बीत गए, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, नगर पंचायत द्वारा कोई कार्यवाही न होने पर प्रार्थी द्वारा सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें छह माह बीत जाने पर भी प्रार्थी की सुनवाई नहीं हुई, वही वार्ड न 5 निवासियों का कहना है कि इस साप्ताहिक बाजार के दौरान ईश्वर ना करे कि कोई आपदा हो गई तो ना ही अग्निशम, एंबुलेंस आ सकती है न ही कोई अपना निजी वाहन निकाल सकता इतनी बुरी हालत हो जाती है, नगर पंचायत को सौंपा शिकायती पत्र में अनुरोध है,

सादर अनुरोध करना है कि प्रार्थीगण वार्ड नं0-05 के निवासी है, शनिवार हाट बाजार के दिन दुर्गा परिसर वाला रास्ता दुकानों के लगने तथा भारी भीड़ के कारण लगभग बन्द जैसा हो जाता है, जिससे हम लोगों के आवागमन का केवल एक रास्ता गुरूद्वारा रोड वाला बचता है, जिस पर हाट बाजार में आने वाले विभिन्न चार पहिया वाहन तथा स्कूटी बाईकों के कारण वह रास्ता भी आवागमन योग्य नही रहता, क्योकि उस रोड को पार्किंग रोड़ बना दिया जाता है, साथ ही हम लोगों को घर जाने वाली गली (मछली बाजार वाली) रिक्शा, टेंपू , तथा बाईकों से पूरी गली बन्द हो जाती है, इतना ही नही हमारे घरों के दरवाजे के सामने तक गाड़िया खड़ी हो जाती है, जिसका निरीक्षण भी आप कर सकते है जिस कारण हम गली के लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है, ईश्वर न करे किसी दिन कोई आकस्मिक घटना यदि घट जाती है तो उस रोड/गली में आपातकालीन सेवाएं मौके पर नहीं पहुंच सकती, अथवा ना ही कोई अपना निजी वाहन घर से निकाल सकता है।

Sapna Rani

Recent Posts

देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, सरगना समेत छह गिरफ्तार –

देहरादून। पटेलनगर  क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में किराये के मकान से संचालित कथित…

2 hours ago

डिजिटल मीडिया को राहत: न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे विज्ञापन –

देहरादून। उत्तराखंड में डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों के लिए राहत की खबर…

2 hours ago

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar road accident basketball player yatish yadav | my uttarakhand news

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar…

3 hours ago

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए…

4 hours ago

देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती

गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता…

4 hours ago