बड़ी खबर : यहां कप्तान ने 6 इंस्पेक्टर और 14 दारोगाओं का किया ट्रांसफर – पर्वतजन

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 
नैनीताल जनपद की कमान मिलने के बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पहली बार इंस्पेक्टर और दारोगाओं के तबादले किए हैं, हल्द्वानी कोतवाली के कोतवाल से जिम्मेदारी वापस ली गई, अब निरीक्षक राजेश यादव प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल, निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक विजय सिंह मेहता को वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी बनाया गया, निरीक्षक सुशील कुमार प्रभारी रामनगर कोतवाली को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा बनाया गया है, बनभूलपुरा हल्द्वानी का सबसे संवेदनशील इलाका है, यहां पूर्व में उपद्रव हो भी चुका है, इसके साथ ही निरीक्षक दिनेश सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर बनाया गया है, निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत को प्रभारी सम्मान सेल से प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राजपूत को पुलिस लाइन नैनीताल से उप निरीक्षक वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, दिनेश चंद्र जोशी को थाना अध्यक्ष मुखानी से वरिष्ठ उप निरीक्षक मल्लीताल बनाया गया।


उप निरीक्षक सुशील चंद्र जोशी को वरिष्ठ उप निरीक्षक बनभूलपुरा से मुखानी थानाध्यक्ष बनाया गया, संजीत कुमार राठौर थाना अध्यक्ष भीमताल से प्रभारी सम्मान सेल, गगनदीप सिंह को प्रभारी चौकी गर्जिया कोतवाली रामनगर से एसएसआई कोतवाली बनभूलपुरा, हर्ष बहादुर पाल को प्रभारी चौकी खैराना से प्रभारी चौकी गर्जिया रामनगर बनाया गया है,
रमेश चंद्र पंत को प्रभारी चौकी कैची भवाली से प्रभारी चौकी खैरना, सुनील धानिक को प्रभारी चौकी पीरुमदारा कोतवाली रामनगर से प्रभारी चौकी कैंची बनाया गया, वीरेंद्र सिंह बिष्ट थाना तल्लीताल से प्रभारी चौकी पीरुमदारा, भूपेंद्र सिंह मेहता प्रभारी चौकी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से एसएसआई कोतवाली हल्द्वानी, रविन्द्र सिंह राणा को थाना काठगोदाम से प्रभारी चौकी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं मोहम्मद युनुस एसएसआई रामनगर से कोतवाली मल्लीताल भेजे गए हैं, दीपक कुमार बिष्ट को एसएसआई रामनगर से थाना मल्लीताल भेजा गया है, उप निरीक्षक जगवीर सिंह को कोतवाली बनभूलपुरा से थाना काठगोदाम भेजा गया है।

Sapna Rani

Recent Posts

देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, सरगना समेत छह गिरफ्तार –

देहरादून। पटेलनगर  क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में किराये के मकान से संचालित कथित…

12 minutes ago

डिजिटल मीडिया को राहत: न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे विज्ञापन –

देहरादून। उत्तराखंड में डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों के लिए राहत की खबर…

18 minutes ago

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar road accident basketball player yatish yadav | my uttarakhand news

Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar…

2 hours ago

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए…

2 hours ago

देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती

गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता…

3 hours ago