बड़ी खबर: बूढाकेदार के तोली में भारी बारिश से लैंड स्लाइड की चपेट में आकर दबने से माँ बेटी की मौत, एक शव बरामद।
घनसाली:- उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। जिसके चलते जगह जगह भूस्खलन की खबरें सुनाई दे रही है।
विगत रात्रि को घनसाली के बूढाकेदार में भारी बारिश का कहर देखने को मिला।
आपदा कंट्रोल रूम में रात को 3 बजे घनसाली के ग्राम तोली में लगभग 1:30 बजे स्लाइड की चपेट में 1 भवन में 1 महिला व 1 बेटी की दबने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल SDM, तहसीलदार, पटवारी, Sdrf, pwd टीम, नगरपालिका टीम एवं स्वास्थ्य टीम एम्बुलेंस घटनास्थल को रवाना हुई। घटनास्थल पर टीम रेस्क्यू कार्य मे लगी हुई है एक शव सरिता देवी का बरामद कर लिया गया है।
क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है।
भारी बारिश के चलते जनपद टिहरी गढ़वाल के भिलंगना विकास खंड के GUPS भीगून और GPS भीगून के ऊपर बादल फटने से GUPS पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, GPS परिसर में मलवा भर गया है।BEO भिलंगना ने बताया कि भारी बारिश के चलते भिलंगना ब्लॉक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।जिलाधिकारी लगातार आपदा की स्थिति पर नजर बनाते हुए है अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं।भारी बारिश से 4 भैंस 2 गाय के दबने की भी सूचना है।
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…