बड़ी खबर : अब यहां चिह्नित किए 60 अतिक्रमणधारी, तो किसी ने स्टांप पर बेच डाली सरकारी जमीन। – पर्वतजन

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 
रुद्रपुर उधम सिंह नगर
जनपद उधम नगर नगर स्थित गूलरभोज के कोपा ठंडा नाला में प्रशासन ने सेकेंड फेज की कार्रवाई के तहत 60 अतिक्रमण चिह्नित कर पंद्रह दिन के भीतर खाली करने का नोटिस जारी किया है, अतिक्रमण की जद में चार धार्मिक स्थल भी शामिल हैं, प्रशासन की कार्रवाई से गांव में हड़कंप का माहौल मचा हुआ है, बीते 29 नवंबर को प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई करते हुए 24 कच्चे निर्माणों को ध्वस्त कराकर 1.13 हेक्टेयर भूमि खाली कराई गई थी, सोमवार को अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सेकेंड फेज में 60 नोटिस जारी किए, जिसमें से चार धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं, नोटिस में 15 दिन के, भीतर अतिक्रमण हटाने की मियाद तय की गई है, जिसमें 2.45. हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है, निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटा तो प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगा, यहां एसडीएम ऋचा सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई पंकज ढौंडियाल सहित पुलिस और वन विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

 
 

ज्ञात हो कि हरिपुरा जलाशय के समीप ठण्डा नाला, गूलरभोज क्षेत्र में प्रशासन व पुलिस के सहयोग से सिंचाई विभाग के नियन्त्राणीन वन भूमि में अतिक्रमणकारियों के चिन्हीकरण की कार्यवाही की गयी थी, वहाँ कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा बताया गया कि उनको श्री असगर अली पुत्र श्री लाहोरी शाह द्वारा यह भूमि फर्जी रूप से दस्तावेजों में कूटरचना कर सरकारी भूमि को अपना बताकर धोखाधड़ी पूर्वक बेची गयी है, अतः आपसे अनुरोध है कि श्री असगर अली पुत्र श्री लाहोरी शाह के द्वारा सरकारी भूमि को फर्जी स्टाम्प बनाकर बेचने का मामला संज्ञान में आया है, इस प्रकार राजकीय भूमि को खुद-बुर्द कर क्षति पहुंचायी जा रही है, अतः मुकदमा दर्ज करते हुये सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही करने का कष्ट करें।

Sapna Rani

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

37 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago