बड़ी खबर : यहां अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस – पर्वतजन

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
नैनीताल जनपद स्थित कालाढूंगी गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया, कोटाबाग स्थित ग्राम सभा पतलिया गाजा में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात युवक ने खड़ी एक हुंडई कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, फायरिंग की इस सनसनीखेज वारदाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जानकारी अनुसार कोटाबाग की ग्राम सभा पतलिया-गाजा में सड़क किनारे खड़ी हुंडई कार संख्या UK04 K 2997 को निशाना बनाकर अचानक गोलियां चला दी, घटना के बाद मौके पर 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद किया गया है, गोली चलने की आवाज से आसपास के ग्रामीण घबरा गए, कुछ लोग तो भागकर अपने घरों में चले गए।

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, ग्रामीणों में डर और अफरा-तफरी के माहौल को देखते हुए तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी, पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, कार पर फायरिंग के निशानों की जांच की जा रही है, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे कोई पुरानी रंजिश या फिर किसी और आपराधिक वारदात से जुड़ा मामला तो नहीं है।

वहीं स्थानीय का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बन रहा है, उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है, फिलहाल कालाढूंगी थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा, इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

Gov inaugurates Literature, Culture and Arts Festival–2026 at ‘Lekhak Gaon’

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: Governor Dr. D. S. Bisen inaugurated the International…

16 minutes ago

Virasat Mahotsav-2026: Vintage Car Rally held in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: This year, too, at Virasat Mahotsav, the old…

27 minutes ago

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…

4 hours ago

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…

5 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…

5 hours ago