कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे 10 हजार का इनामी बदमाश को उधम सिंह नगर एसओजी और गदरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को पुलिस टीम द्वारा कोर्ट में पेश किया जा रह है, आरोपी के खिलाफ उधम सिंह नगर जिले और उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस के मुताबिक 15 मई 2025 को गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलकत्ता निवासी बलविंदर सिंह पर जान से मारने की नीयत से कुछ बदमाशों द्वारा तमंचे से फायरिंग कर दी थी, घटना में बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसकी जान बमुश्किल बची घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे, पीड़ित के भाई बलजीत सिंह की तहरीर पर थाना गदरपुर में आरोपी करनैल सिंह उर्फ पिंटू रोढ़ी और उसके साथी गुरबाज सिंह उर्फ मानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, गदरपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहे थे, इसी मामले में शामिल एक अन्य आरोपी गुरबाज सिंह उर्फ मानू को 10 दिसंबर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, आरोपी के ऊपर 25 हजार का ईनाम था, शनिवार देर रात एसओजी और गदरपुर पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के प्रयास में फरार चल रहा आरोपी करनैल सिंह उर्फ पिन्टू रोढ़ी दिनेशपुर थाना क्षेत्र में देखा गया है, जिसपर टीम ने तत्काल जाफरपुर में 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि क्षेत्र में अपनी दहशत बनाए रखने के लिए घटनाओं को अंजाम देता था, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, आरोपी के खिलाफ यूपी और उधम सिंह नगर जिले में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस के मुताबिक, उधम सिंह नगर के अलग-अलग थाने में 6 एफआईआर और यूपी के अलग-अलग जिलों के अलग-अलग थानों में कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…