Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

बड़ी खबर :SSB ने बनबसा क्षेत्र से जिंदा कारतूस के साथ किया दो व्यक्तियों को गिरफ्तार !! लोग बता रहे विधायक का भाई – myuttarakhandnews.com

बनबसा :SSB की सीमा चौकियो द्वारा सीमांत क्षेत्रो में अपराध को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में6 सितंबर 2024 को जसोबंता सेनापति, सहायक कमांडेंट के अध्यक्षता में सीमा चौकी बनबसा के द्वारा विशेष सूचना पर आधुनिक मशीनों के सहायता से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था ।जिस दौरान भरात से नेपाल जा रहे दो व्यक्तियों के सामानों की गहनता पूर्वक जाँच करने के पर अन्य अवैध सामानों के साथ 7.65 MM के अवैध 40 जिन्दा राउंड पाए गए ।दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया व अवैध जिन्दा गोलियों को अन्य अवैध सामान के साथ जब्त किया गया ।
प्राथमिक पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम दिनेश चन्द्र उम्र- 47 वर्ष, पिता-शेर राम पता अल्मोरा व सतीश नैनवाल, उम्र 40 वर्ष, पिता चन्द्र दत्त- पता- नैनीताल बताया है |कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा ने फ़ेसबुक प्लेटफार्म पर एक पोस्ट डाल कर बताया कि सतीश नैनवाल बीजेपी विधायक प्रमोद नैनवाल का भाई है ।हालाँकि उत्तराखंड हलचल इस बात की पुष्टि नहीं करता ,परन्तु अन्य लोगों द्वारा भी इस प्रकार की बात लिखी जा रही है ।

Post Views: 22

Post navigation

Exit mobile version