कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
रुद्रपुर : जनपद उधम सिंह नगर के पंतनगर थाना पुलिस ने एक सवारी से लूट और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, घायल आरोपियों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, इलाज के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, तीनों आरोपी पूर्व में भी लूट और चोरी की वारदात में जेल जा चुके हैं, राहगीर से मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पंतनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, सूचना पर देर रात एसएसपी मणिकांत मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और अधीनस्थों से जानकारी लेते हुए आरोपियों से भी बातचीत की गई।
ज्ञात हो कि 17 नवंबर को लालकुआं निवासी रजत गुप्ता ने बताया कि वह दिल्ली में ऑटो रिक्शा चलता है, 17 नवंबर को बस से वह रात्रि में रुद्रपुर पहुंचा, जहां से वह एक ऑटो रिक्शा में बैठ गया, रिक्शे में ऑटो चालक समेत चार लोग बैठे हुए थे, जैसे ही ऑटो रिक्शा टाटा कंपनी के गेट नंबर 6 के पास पहुंचा था, तभी चालक ने रिक्शा रोक दिया और चारों लोगो ने मिल कर पहले उसके साथ मार पीट की, उसके बाद उससे मोबाइल फोन और नकदी छीन फरा हो गए, तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले, इस दौरान टीम को अहम सुराग हाथ लगे, थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट रहे, बीती देर रात थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि टाटा कंपनी के पास हुई लूट के तीन आरोपी संजय वन क्षेत्र में देखे गए हैं, जिसके बाद टीम ने रात्रि में आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी, खुद को घिरता देख आरोपियों से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी अरमान निवासी वार्ड नंबर 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर और रेहान निवासी वार्ड नंबर 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर; मूल निवासी ग्राम भैंसिया, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (यूपी) के पैर में गोली लग गई, जबकि आरोपी चालक सुमित गंगवार निवासी नीलकंठ कॉलोनी, लालपुर, कोतवाली किच्छा, मूल निवासी ग्राम शहपुर, थाना शेरगढ़, जिला बरेली समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है, जिसके बाद तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, पूर्व में भी तीनों आरोपी चोरी, लूट के मामले में जेल जा चुके हैं, पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोके बरामद किए हैं।
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…
Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…
देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…
देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Bharatiya Janata Party candidate for the Rajya Sabha seat from…