देहरादून। शहर में यातायात और पैदल आवाजाही में बाधा बन रहे अस्थाई अतिक्रमणों पर दून पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने शहरभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर फुटपाथ और मुख्य सड़कों पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
फुटपाथ व मुख्य मार्गों पर कार्रवाई, 115 लोग चालान की जद में
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने मुख्य बाजारों, फुटपाथ और व्यस्त सड़कों पर दुकानों के बाहर सामान रखने, फड़–ठेली लगाने और प्रतिबंधित जगहों पर व्यापार चलाने वालों पर कार्रवाई की।
पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत 115 व्यक्तियों का चालान काटा,कुल 28,750 रुपये जुर्माना वसूल किया।इसके अलावा83 पुलिस एक्ट के तहत 25 व्यक्तियों के चालान कोर्ट के लिए भेजे गए।
एसएसपी के निर्देश पर सख़्ती
एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि अपने क्षेत्र में पैदल आवागमन और यातायात को बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण पर तुरंत कार्रवाई करें।इन आदेशों के बाद पुलिस ने नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।
अभियान का विवरण
81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कुल चालान: 115
वसूला गया जुर्माना: ₹28,750
83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कोर्ट चालान:25
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…
Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…
देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…