रुद्रप्रयाग में कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका, संपन्न नेगी भाजपा में शामिल, – myuttarakhandnews.com

संपन्न नेगी से पहले 35 साल पुराने कांग्रेसी ग्यालू लाल ने भी भाजपा ज्वाइन की थी. अब संपन्न भी बीजेपी में चले गये हैं
रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जिले की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. चोपता जिला पंचायत वार्ड से जुड़े संपन्न नेगी ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है. जिला पंचायत में डीबीसी मेंबर बनने की दावेदारी के बीच उनके इस फैसले ने स्थानीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है.
खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है. लगातार सामने आ रहे इन घटनाक्रमों ने पार्टी के संगठनात्मक आधार और स्थानीय स्तर पर राजनीतिक पकड़ को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. संपन्न नेगी का भाजपा में शामिल होना केवल एक व्यक्ति का दल बदलना नहीं, बल्कि चोपता क्षेत्र में बदलते राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जिला पंचायत से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियों के बीच उनके इस फैसले के मायने तलाशे जा रहे हैं. अब सवाल यह है कि उनके भाजपा में जाने से क्षेत्रीय राजनीति में किसे फायदा मिलेगा? जिला पंचायत के समीकरण किस दिशा में आगे बढ़ेंगे?
एक सप्ताह में दूसरा झटका, कांग्रेस के सामने चुनौती: रुद्रप्रयाग में कांग्रेस के लिए हालिया घटनाक्रम इसलिए भी अहम है, क्योंकि संपन्न नेगी से पहले 35 वर्षों तक कांग्रेस से जुड़े रहे. ग्यालू लाल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था. लंबे समय तक पार्टी से जुड़े रहे नेता का भाजपा में जाना और उसके बाद संपन्न नेगी का पाला बदलना कांग्रेस के लिए राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है. लगातार दो नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस के सामने अपने संगठन को मजबूत बनाए रखने और कार्यकर्ताओं में भरोसा कायम रखने की चुनौती खड़ी हो सकती है.
वहीं, भाजपा के लिए इन घटनाक्रमों को जिले में अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने के अवसर के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, इन बदलावों का वास्तविक प्रभाव आगामी राजनीतिक गतिविधियों में ही स्पष्ट हो पाएगा.
डीबीसी मेंबर की दावेदारी के बीच बदला पाला: संपन्न नेगी के भाजपा में शामिल होने के बाद जिला पंचायत की राजनीति में उनकी आगामी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं. डीबीसी मेंबर बनने की दावेदारी के बीच लिया गया उनका फैसला स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है. अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि भाजपा में उन्हें क्या जिम्मेदारी मिलती है. उनकी दावेदारी किस दिशा में आगे बढ़ती है.
रुद्रप्रयाग की राजनीति में लगातार बदलते घटनाक्रम ने कांग्रेस और भाजपा, दोनों के सामने नई परिस्थितियां खड़ी कर दी हैं. कांग्रेस के लिए जहां अपने राजनीतिक आधार को संभालना अहम होगा, वहीं भाजपा के सामने इन बदलावों को जमीनी मजबूती में बदलने की चुनौती रहेगी.


Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

18 minutes ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

24 minutes ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

30 minutes ago

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…

36 minutes ago

Uttarakhand Government Approves 3% DA Hike for State Employees Ahead of Diwali | Uttarakhand News Network

In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…

2 hours ago