नई दिल्ली: उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दिल्ली में बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि के 5 से 6 बड़े नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. यह जॉइनिंग 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ताकत बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा मानी जा रही है. इन नेताओं में सबसे चर्चित नाम रुद्रपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का है. वे रुद्रपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं और इलाके में उनकी अच्छी पकड़ है. टिकट न मिलने पर वे निर्दलीय भी चुनाव लड़ चुके हैं.
दूसरा बड़ा नाम रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल का है. बीजेपी से विवाद के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. हरिद्वार जिले में उनका अच्छा प्रभाव है. इसके अलावा घनसाली (टिहरी गढ़वाल) से बीजेपी के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य का नाम भी सामने आ रहा है. गढ़वाल क्षेत्र में उनकी मजबूत पहचान कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित होगा जिसमें उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे.
2027 चुनाव पर असर
जानकारों का मानना है कि ये नेता अपने साथ अपना पूरा समर्थक नेटवर्क भी कांग्रेस में लाएंगे. रुद्रपुर और रुड़की जैसे शहरी-इंडस्ट्रीयल इलाकों में इनकी मौजूदगी बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…