Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड निकाय चुनाव में नेताओं के बड़े वायदे, नेता स्वर्ग जैसा शहर बनाने के दिखा रहे सपने – Uttarakhand

Big promises made by leaders in Uttarakhand civic elections, leaders showing dreams of making the city like heavenइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: निकाय चुनाव के मतदान में अब महज दस दिन का ही समय शेष है। मतदाताओं के बीच पहुंचने वाले प्रत्याशी समर्थन की अपील के साथ-साथ अब वायदों की झड़ी भी लगा रहे हैं। पिथौरागढ़ नगर निगम में तो कुछ मेयर प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार में शहर को स्वर्ग जैसा बनाने तक का दावा कर रहे हैं।वहीं कुछ प्रत्याशी महिला, युवा मतदाताओं को भी अपनी घोषणाओं से साधने की कोशिश कर रहे हैं। बकाएदा प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी घोषणाओं के अनुरूप डिजिटल खाका तक खींच लिया है। अब ये देखना है कि मतदाता किस प्रत्याशी के विजन में मोहर लगाकर उन्हें वायदों को पूरा करने का अवसर देते हैं।निर्दलीय प्रत्याशी उमा पाण्डेय का कहना है कि निगम हेल्पलाइन व समस्या निवारण बॉक्स बनेगा। स्मार्ट पर्यटन हब, स्मार्ट पर्यटन हब, सिटी प्लान बनाया जाएगा। इको फ्रेंडली सिटी के लिए सुगम परिवहन व इलेक्टिक वाहनों का उपयोग हो। सांस्कृतिक व व्यापारिक उन्नति के लिए भी कार्य किए जाएंगे। कहा कि युवाओं के लिए पुस्तकालयों का निर्माण, अतिक्रमण मुक्त पार्कों का निर्माण किया जाएगा। निगम महाविद्यालय और स्कूलों के बच्चों के लिए ट्रांजिट हॉस्टिल बनाएंगे।निर्दलीय चंद्रकला महर का कहना है कि मेयर बनने के बाद उनकी प्राथमिकता शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहेगा। उन्होंने कहा कि ठेके पर चल रहे टुकटुक को वापस लेकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और छात्र-छात्राओं नि:शुल्क सेवा दी जाएगी। होनहार चिकित्सक जो अन्य स्थानों पर सेवाएं दे रहे हैं उनसे वार्ता कर नगर में एक अत्याधुनिक अस्पताल खोला जाएगा। महंगे चालान पर रोक, नगर में एक समान पेयजल वितरण व्यवस्था की पहल की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

3 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago