आबकारी विभाग की बड़ी रेड, अवैध शराब के साथ तीन आरोपी दबोचे –

 
देहरादून। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने सोमवार को बालावाला क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर तीन अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त  प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने 14 जुलाई 2026 को बालावाला के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग और दबिश अभियान चलाया।
सबसे पहले हाथीखाना चौक के निकट रोड चेकिंग के दौरान उमेश कुमार पुत्र रणबीर सिंह को स्कूटी संख्या UK07 AH 7412 के साथ गिरफ्तार किया गया। स्कूटी से 12 बोतल एमसीडी व्हिस्की तथा 24 पव्वे इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर स्कूटी एवं शराब जब्त कर ली गई।
इसके बाद टीम ने भगवान दास चौक स्थित तुला वाटिका वेडिंग प्वाइंट के सामने पवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार की मीट की दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से 6 पेटियों में 270 पाउच माल्टा देशी शराब, 46 पव्वे इंपीरियल ब्लू व्हिस्की तथा 29 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद की गई। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
अभियान के तीसरे चरण में मालसी पुलिया के निकट पूरण थापा पुत्र नन्द बहादुर थापा के कब्जे से 90 पव्वे माल्टा टेट्रा पैक देशी शराब एवं 24 कैन बी यंग बीयर बरामद की गई। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अंग्रेजी शराब – 12 बोतल एवं 99 पव्वे, बीयर – 24 कैन, देसी शराब – 360 पव्वे
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 minute ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

23 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

46 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

3 hours ago