Categories: hindiUttarakhand

बड़ी राहत, अब एप से देख सकेंगे कि कहां पहुंची कूड़े की गाड़ी, शिकायत भी करा सकेंगे दर्ज – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अब आप अपने मोबाइल पर देख सकेंगे कि आपके मोहल्ले की कूड़ा गाड़ी कहां है। अगर उसको लेकर कोई समस्या है तो आप एप के माध्यम से ही अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। शहरी विकास विभाग ने एनआईसी की मदद से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली (एसडब्ल्यूएमएस) एप तैयार किया है।
यह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली पूरी तरह से एक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी समाधान है, जो घर-घर से कचरा उठाने (डोर-टू-डोर कलेक्शन) से लेकर उसके सुरक्षित निपटान तक की पूरी प्रक्रिया की सतर्क निगरानी करेगा। सरकार की इस पहल से जहां एक ओर निकायों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही तय होगी वहीं आम नागरिकों को भी कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।
इस नई प्रणाली के तहत राज्य में कचरा इकट्ठा करने और उसका परिवहन करने वाले वाहनों में जीपीएस आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से विभाग सीधे वाहनों की ट्रैकिंग और निगरानी कर सकेगा।
लोगों के लिए इसमें एक विशेष नागरिक-केंद्रित मॉड्यूल तैयार किया गया है। लोग वेबसाइट vlts-udd.uk.gov.in/ या मोबाइल एप के जरिये बिना साइन इन किए भी अपने क्षेत्र की कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ी को लाइव ट्रैक कर सकेंगे। एप पर वाहन के आगमन का अनुमानित समय भी प्रदर्शित होगा, जिससे लोगों को गाड़ी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Fresh snowfall in Kedarnath | Uttarakhand News Network

On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…

35 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

45 minutes ago

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

7 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

9 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

10 hours ago