देहरादून। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी। राज्य सरकार ने रिटायरमेंट पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है। पहले यह राशि 40 हजार रुपये थी। यह फैसला कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में देहरादून में हुई बैठक में लिया गया। नई व्यवस्था का लाभ एक अप्रैल 2026 के बाद से रिटायर होने वाले आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मिलेगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विभाग लंबे समय से आंगनबाड़ी वर्करों की सहायता राशि बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रहा था। अब इस पर अंतिम निर्णय ले लिया गया है, जिससे हजारों कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय आर्थिक सहारा मिलेगा।
बैठक में विभागीय पदोन्नति को लेकर भी अहम फैसला हुआ। मंत्री ने जानकारी दी कि महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में विभाग में सुपरवाइजर के 88 पद रिक्त हैं, जिन्हें प्रमोशन के जरिए भरा जाएगा।
इसके अलावा एकल महिला स्वरोजगार योजना को लेकर भी अच्छी प्रगति सामने आई है। मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत छह जिलों से आए 504 प्रस्तावों को मंजूरी दी जा चुकी है। वहीं नंदा गौरा योजना के तहत इस वर्ष अब तक 45 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड है। योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तय की गई है, ऐसे में आवेदन संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। मंत्री ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को 15 जनवरी से धनराशि मिलनी शुरू हो जाएगी।
Post Views: 7
Post navigation
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…