My Uttarakhand News
Subscribe for notification

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब जल्द मिलेगी प्रमोशन की खुशखबरी! – पर्वतजन


देहरादून | 15 नवंबर 2025
उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी जल्द आ सकती है। वर्षों से लंबित पदोन्नति मामले में शासन स्तर पर फाइल तेजी से आगे बढ़ रही है। वन टाइम सेटलमेंट के तहत IPHS मानकों के अनुरूप लैब सहायक, डार्करूम सहायक और ओटी सहायक पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है।

स्वास्थ्य मंत्री व प्रमुख सचिव स्तर पर फाइल पर विशेष फोकस है।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री सुनील अधिकारी के अनुसार, सरकार ने नियमों में शिथिलीकरण किया है और 50% कोटा कार्यरत कर्मचारियों के लिए रखा गया है।
संघ अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा का कहना है कि यह निर्णय मनोबल बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगा।
मुख्य Highlights :

वन टाइम सेटलमेंट में IPHS मानक लागू
Lab/ Darkroom/ OT सहायक पर प्रमोशन
50% कोटा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए
नियमों में लचीलापन
शासनादेश जल्द जारी होने की उम्मीद
इस निर्णय से लगभग 350-400 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। संघ ने कर्मचारियों से धैर्य रखने की अपील की है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही खुशखबरी सामने होगी।

Exit mobile version