देहरादून: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े लाखों खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के पीएफ क्लेम का निपटान एक ही दिन में किया जाएगा। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी उनके भविष्य निधि (PF) का भुगतान एक दिन के भीतर सुनिश्चित करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। डिजिटल सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संगठन जल्द ही CITES प्रणाली भी लागू करेगा।
एक दिन में होगा क्लेम का निपटान
शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय ने बताया कि ईपीएफओ का उद्देश्य दावों के निपटान को तेज, पारदर्शी और आसान बनाना है। इसी के तहत मृतक कर्मचारियों के आश्रितों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पीएफ दावों का निपटान एक कार्य दिवस के भीतर किया जाएगा।
उत्तराखंड में 7.74 लाख से अधिक सदस्य
अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने बताया कि उत्तराखंड में वर्तमान में 9,744 अंशदायी प्रतिष्ठान और 7,74,377 ईपीएफओ सदस्य पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी प्रकार के दावों का निपटान निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जा रहा है।
‘संवेदना सेल’ से मिलेगी त्वरित सहायता
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित संवेदना सेल विशेष रूप से मृत्यु दावों के त्वरित, संवेदनशील और त्रुटिरहित निपटान के लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य मृतक कर्मचारियों के परिजनों को बिना अनावश्यक देरी के आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
डिजिटल सिस्टम होगा और मजबूत
ईपीएफओ ने डिजिटल सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए CITES प्रणाली लागू करने की भी घोषणा की है। इससे दावों के निपटान की प्रक्रिया और अधिक तेज, पारदर्शी तथा तकनीक आधारित होगी।
Post Views: 3
Post navigation
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…