उत्तराखंड राजनीति में बड़ा फेरबदल, कई नेता कांग्रेस में शामिल – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड। उत्तराखंड की राजनीतिक हवा में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस सूची में गौरव गोयल, अनुज गुप्ता, नारायण पाल, भीमलाल आर्या और लखन सिंह शामिल हैं। राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और इसे कांग्रेस की ताकत बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
राजकुमार ठुकराल की मजबूत पकड़
रुद्रपुर से पूर्व बीजेपी विधायक रहे राजकुमार ठुकराल 2012 और 2017 में बीजेपी के टिक पर चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने बीजेपी से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ठुकराल रुद्रपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं, जिससे उनकी रुद्रपुर इलाके में अच्छी पकड़ है। लंबे समय से चर्चा थी कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, और अब यह तय हो गया।
अनुभवी नेताओं की कांग्रेस में एंट्री
गौरव गोयल रुड़की के पूर्व मेयर रह चुके हैं और हरिद्वार जिले में उनकी मजबूत पकड़ है। नारायण पाल सितारगंज से दो बार बहुजन समाज पार्टी के विधायक रह चुके हैं (2007 और 2012), जबकि 2022 में तीसरे स्थान पर रहे थे।
भीमलाल आर्या घंसाली से 2012-2017 तक बीजेपी विधायक रहे और 2016 के बाद से कांग्रेस का सहयोग करते रहे। लखन सिंह भीमताल से ब्लॉक प्रमुख और जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। अनुज गुप्ता मसूरी से नगर पालिका चेयरमैन रह चुके हैं।
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस इस तरह की शामिलियों के जरिए अपने कई विधानसभा क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

23 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

44 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago