Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड पावर सेक्टर में देर रात बड़ा फेरबदल, UPCL-UJVNL के MD हटाए गए; 18 दिन में 3 बदलाव – myuttarakhandnews.com

पावर सेक्टर में मंगलवार देर रात सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशकों (एमडी) को उनके पदों से हटा दिया। दोनों निगमों में नए प्रभारी एमडी नियुक्त किए गए हैं। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के एमडी का चार्ज जीएस बुधियाल और जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) की जिम्मेदारी एके सिंह को दी गई है।
इन अफसरों को सौंपी गई जिम्मेदारीयह आदेश प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किया। यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल का कार्यकाल जून और यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव का दो साल का सेवा विस्तार अक्टूबर तक था। मूल रूप से जल विद्युत निगम में जीएम पद पर कार्यरत जीएस बुधियाल को पहले पिटकुल में प्रभारी प्रबंध निदेशक का दायित्व दिया गया था और अब उन्हें यूपीसीएल का भी प्रभारी एमडी बनाया गया है। वहीं, जल विद्युत निगम के निदेशक (ऑपरेशन) एके सिंह को प्रभारी एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार ने स्पष्ट किया कि ये सभी नियुक्तियां अस्थायी हैं और नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेंगी। जल्द इन पदों पर स्थायी नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा, यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय अग्रवाल को भी पद से हटा दिया गया है। वे भी सेवा विस्तार पर कार्यरत थे।
18 दिन में तीन एमडी बदलेसरकार 18 दिनों में ऊर्जा निगमों में तीन एमडी को हटा चुकी है। 27 फरवरी को पिटकुल एमडी पीसी ध्यानी को हाईकोर्ट के आदेश के बाद हटाया गया था। सरकार ने सचिव युगल किशोर पंत से सिंचाई विभाग का चार्ज हटा दिया है। अब उनके पास सैनिक कल्याण की जिम्मेदारी रहेगी। कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। अब प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ही सिंचाई विभाग का चार्ज देखेंगे।
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

2 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

2 hours ago

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

5 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

6 hours ago