Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में नकली दवाओं का बड़ा खुलासा: बाजपुर में STF ने सील की पूरी फैक्ट्री, लाखों टैबलेट-सीरप बरामद – myuttarakhandnews.com

उधम सिंह नगर : क्या उत्तराखंड नकली दवाओं का हब बना दिया गया है? इस खबर को धामी सरकार ने गंभीरता से लिया है और पुलिस की STF ने इसबार एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की दवाएं और एक पूरी फैक्ट्री को सील किया है।
इस मामले में बिना वैध लाइसेंस के नामी कंपनियों के नाम से बनाई जा रही थीं, नकली एलोपैथिक दवाइयाँ। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में हजारों जीवन रक्षक दवाइयाँ, पैकिंग मशीनें, भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब, आबकारी होलोग्राम एवं पैकिंग सामग्री बरामद।
एक लाख से अधिक गोलियां बरामदबरामद की गई दवाइयाँ (01 लाख टेबलेट 15 हजार सिरप बोतलो) को लोग अम्लता (एंटासिड), जीवाणु संक्रमण (एंटीबायोटिक), दर्द एवं सूजन, नसों के दर्द (न्यूरोपैथिक पेन), प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं, कैल्शियम एवं विटामिन की कमी तथा रक्तवर्धक (आयरन) सप्लीमेंट का उपचार में प्रयोग किया जाता है।
एसटीएफ के प्रमुख अजेय सिंह ने बताया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड के निर्देशन में “एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के बाजपुर स्थित कोविल बायोटैक (प्लॉट संख्या F-13 एवं F-14, औद्योगिक क्षेत्र) पर छापेमारी कर नकली एवं अपमिश्रित औषधियों के अवैध निर्माण का भंडाफोड़ किया गया।”
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि अभियुक्त बिना किसी वैध औषधि निर्माण लाइसेंस के आयुर्वेदिक/फूड लाइसेंस की आड़ में STADMED, Macleods, Intas, Sun Pharma सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक दवाइयाँ एवं जीवन रक्षक औषधियों का निर्माण एवं पैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई कर रहा था।
नकली दवाइयां और अंग्रेजी शराब भी बरामदअजेय सिंह ने मुताबिक अभियुक्त की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम की तलाशी लेने पर “भारी मात्रा में तैयार नकली दवाइयाँ, पैकिंग सामग्री तथा अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई” पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई करना स्वीकार किया गया।
क्या-क्या मिला?
नकली एलोपैथिक दवाइयाँ, ALKASOL – 2,400 बोतलें, CEFIFINE-200 – 11,200 टैबलेट, VELTAM – 76 बॉक्स (फैक्ट्री) एवं 02 पेटियाँ (गोदाम), NIMUFIN – 5,250 टैबलेट (525 स्ट्रिप), SUNCLAV – 2,100 स्ट्रिप, RUBIRED SUSPENSION – 32 पेटियाँ (1,600 बोतलें), OSTOCALCIUM B12 SUSPENSION – 239 पेटियाँ (9,560 बोतलें), VELTAM PLUS – 36,000 टैबलेट (03 पेटियाँ), GABAPIN – 28,500 टैबलेट, SOMPRAZ – 2,100 टैबलेट बरामद की गई है।
अवैध अंग्रेजी शराब एवं आबकारी सामग्री
MacDowell No.1 – 1,632 क्वार्टर, III RCS (चंडीगढ़ मार्क) – 1,016 बोतलें, MacDowell के ढक्कन – 500 नग, MacDowell के रैपर – 07 बंडल, शराब की कांच के खाली नये क्वार्टर- 1000, उत्तराखण्ड राज्य आबकारी के होलोग्राम/सील – 03 बंडल।
अन्य बरामदगीALKASOL के प्रिंटेड लेबलRUBIRED SUSPENSION की प्रिंटेड फॉयलGABAPIN-100 की प्रिंटेड फॉयल का 01 रोलनकली दवाइयों के निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त एस.एस. टैंक, फिलिंग मशीन, सीलिंग मशीन, लेबलिंग मशीन सहित अन्य उपकरण।
पंजीकृत अभियोगअभियुक्त के विरुद्ध थाना बाजपुर में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 338(3), 276, 277, 278, 318, 319 एवं 336 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत भी पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

59 seconds ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

18 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

60 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago