देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में 5मई 2024 को सेलाकुई भाऊवाला सुन्दरवन के पास झुग्गी झोपडियों में आग लगने की घटना हुई थी । जिसमें आग की चपेट में आने से लगभग 50 से 55 झुग्गी झोपडियां पूर्णतः जलकर राख हो गयी थी। ये झुग्गी झोपडियां सुन्दरवन क्षेत्र में एक प्राईवेट प्लाट पर बनी हुई थीं, जहां 2 वर्ष पूर्व 2022 में भी आग लगी थी ।इसलिए एसएसपी देहरादून द्वारा घटना को प्राकृतिक ना मान घटना के पीछे साजिश का शक जाहिर किया गया था । जिसपर जांच में एक कार का घटना स्थल के आसपास एक कार के घूमने और कार से उतर कर एक व्यक्ति के आग लगाने की बात सामने आई थी । जांच करने पर दो अभियुक्त राजेंद्र सिंह बिष्ट तथा रवि गोसाई का घटना में हाथ होना सामने आया ।पर्याप्त साक्ष्यों के आधर पर 13 मई2024 को घटना में शामिल एक अभियुक्त राजेंद्र सिंह बिष्ट को धूलकोट तिराहे से घटना में प्रयोग कर के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरा आरोपी रवि गुसांई अपने घर से फरार चल रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वे प्लाट के मूल मालिक के परिचित है ,मालिक ने प्लॉट को खाली कराने के लिये झुग्गी झोपडियों में निवासरत लोगो से बातचीत कर सैटलमेंट करने के लिये भेजा था ।सैटलमेंट के लिए पैसा भी दिया था, अभियुक्तों द्वारा बस्ती निवासी कुछ लोगो को पैसा देकर उनकी झोपड़ी खाली तो करवाई गयी बाद में अभियुक्त द्वारा लालच में आकर सैटलमेंट का पैसा हडपने की नीयत से झुग्गी झोपडियों में आग लगा दी,गिरफ्तार अभियुक्त :राजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र कृपाल सिंह निवासी सुद्धोवाला, थाना प्रेम नगर, देहरादून, उम्र 45 वर्षवांछित अभियुक्त :-रवि गुॅसाई निवासी सुद्धोवाला, प्रेम नगरएक बार फिर दहली अस्थायी राजधानी देहरादून की झुंगीयां:
Post Views: 10
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…